रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तयेरे भाई ने किया मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मूक बधिर किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले तयेरे भाई ने दुष्कर्म किया। घटना आठ दिन पुरानी है।स्वजन को डाक्टर के बताने पर किशोरी के साथ हुई घटना का पता चला।

एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसके चार संतानों में सबसे छोटी 12 वर्षीय बेटी है। वह मूक बधिर है और घर पर ही रहती है। आठ दिन पहले बेटी को पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भाई का बेटा अशोक उर्फ हेता अपने घर ले गया। युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी को चलते में दर्द व गुप्तांग से रक्त आने पर मां को जानकारी हुई। पहले मां ने समझा मासिक धर्म शुरू होने से दिक्कत हो रही है। दिक्कत बढ़ने पर स्वजन गांव के समीप झोला छाप डाक्टर के पास किशोरी को लेकर पहुंचे। उसने किशोरी के साथ गलत काम होने की बात बताई तो स्वजन दंग रह गए। मां द्वारा पूछने पर इसारे से किशोरी ने सारी घटना बताई और युवक को पहचान लिया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई और आरोपित ने समझौते का दबाव बनाया। शुक्रवार की शाम पीड़ित किशोरी के साथ स्वजन कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को घटना से अवगत कराया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पिता के प्रार्थना पत्र पर अशोक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!