रालोद के युवा जिलाध्यक्ष बने भीमा राजा
इगलास। युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन चौहान, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र पटेल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष उमेश चौधरी की संस्तुति से कुंवर भीमा राजा को युवा राष्ट्रीय लोकदल अलीगढ़ के पद पर मनोनीत किया गया है। भीमा ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उसका पालन करेंगे। रालोद की नीतियों को युवाओं के साथ जन-जन तक पहुंचाकर चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।