रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

लोधा। रोरावर थाना क्षेत्र में पुराना बाईपास के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नगला आसिफ अली निवासी अजय कुमार पुत्र नारायण सिंह मंगलवार रात्रि में बाइक से नादापुल की तरफ से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पुराना बाईपास पर विवेकानंद कॉलेज के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही मथुरा डिपो बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं पुलिस ने बस का पीछा कर उसे पकड़ लिया। मौके से बस चालक व परिचालक फरार हो गए।

error: Content is protected !!