इगलास। भाकियू हरपाल गुट ने तहसील पर धरना प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम महिमा राजपूत को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया है। लेकिन चौधरी साहब ने व्यापारियों द्वारा किया जाने वाला किसानों का शोषण बंद किया था। वर्तमान सरकार कृषि मंडियों को बंद करके उद्योग घरानों से फसलों की खरीद करके भंडारण करा रही है। सरकार की नीति किसानों के हित में नहीं है। धरने की अध्यक्षता गिर्राज स्वामी व संचालन जयपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, अजय कुमार, योगेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, महाराज सिंह, प्रेमचंद शर्मा, धर्मवीर सिंह, राज सिंह, राहुल कुमार, वीरेंद्र सिंह, नीटू सिंह आदि थे।