राष्ट्र हित में मतदान करने का किया आह्वान
इगलास। गौंडा के लगसमा कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विधानसभा स्तरीय समन्वय बैठक हुई। बैठक में अतिथि हरिशंकर ने राष्ट्रीय हित में अधिक से अधिक मतदान करने व मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वयं सेवकों से आह्वान किया। उन्होंने अन्य संगठनों के लोगों से भी अभियान चलाकर राष्ट्र हित के लिए मतदान कराने की अपील की। इस अवसर पर विधायक राजकुमार सहयोगी, विधानसभा समन्वयक मनवीर, विभाग प्रचारक गोविंद के साथ ही नीरज, विनय भारद्वाज, शिवकांत, प्रेम कृष्ण, मान्या अग्रवाल, उदित गौड़, रामकुमार सिंह, कपिल शर्मा, सीपी चौधरी, गेंदा लाल, अनिल, आदि दिवाकर आदि थे।
—
मजदूरी के रुपये मांगने पर की मारपीट
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसैना निवासी राकेश कुमार पुत्र राम खिलाड़ी का कहना है कि मंगलवार की सुबह गांव के ही शानू के घर मजदूरी के रुपये लेने गया था। रुपये मांगने पर शानू ने दो दिन बाद की कहा। जब उसने कहा कि छह माह से रुपये नहीं दे रहा है मुझे आवश्यकता है। इसी बात पर आरोपित ने गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर शानू ने अपने भाई चुन्ना उर्फ उलफान, अजान उर्फ लुक्का को भी बुला लिया और उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों के आने पर धमकी देकर चले गा। धारदार हथियार से प्रहार करने से उसके सिर में चोटे आई हैं। वहीं गांव नगला डागुर निवासी सुनीता पत्नी नरेंद्र सिंह का कहना है कि उसके पति बीमार रहते हैं। उसके डेढ़ बीघा खेत से गांव के ऊदल सिंह, सत्यवीर सिंह उर्फ सत्तों ने पाउ बीघा खेत अपने चक में मिला लिया है। एक अप्रैल को पंचायत होने के बाद मेड़ डलवा दी गई थी। शाम को दूसरा पक्ष हमलावर होते हुए घर में घुसआया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपित धमकी देकर चले गए। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों घटनाओं के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।