मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही विवि से बड़ी कंपनियों में जाॅब पा रहे हैं। क्योंकि विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा देने के साथ नौकरी दिलाने पर केंद्रित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में आने वाली कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों की योग्यता को परख कर उन्हें जाॅब दी जा रही है। शुक्रवार को विवि के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल में हुए साक्षात्कार में सात विद्यार्थियों का चयन जाॅब के लिए हुआ है। सभी विद्यार्थियों को अच्छे पैकिज पर जाॅब ऑफर की गई है।प्रशिक्षण प्लेसमेंट अधिकारी लव मित्तल ने बताया कि गुरुग्राम (हरियाणा) की कंपनी अप रोर लर्निंग के अधिकारी मुकुल सारस्वत द्वारा विश्वविद्यालय में एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीटेक व बीसीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का साक्षात्कार किया गया। कुल 76 विद्यार्थियों द्वारा साक्षात्कार में भाग लिया गया था। जिनमें से सात विद्यार्थियों दया शंकर चौधरी, अर्पित गर्ग, फरान अहमद, ध्रुव गौतम, पल्लवी पाठक, मेघा सिंह व पूर्णिमा सिंह की योग्यता को परख कर जाॅब के लिए चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के प्लेसमेंट हेतु निरंतर साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित करता रहता है कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत के साथ ही विभागाध्यक्षों द्वारा चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।