रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वीरपुरा  पर गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ टकराई, नौ लोग हुए घायल

गभाना। सोमना-खैर मार्ग पर वीरपुरा के पास गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को खैर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने पांच श्रद्धालुआें की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार टप्पल के गांव खेड़िया बुजुर्ग निवासी मुकेश कुमार, धनी, तेजपाल सिंह, संदीप, राजू, कल्याण, रामजीत, अंकित व पास के ही गांव जलालपुर निवासी सुरेंद्र सिंह गुरुवार शाम को कार से बुलंदशहर के अनुपशहर स्थित जेपी घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गए थे। शुक्रवार तड़के वह गांव लौट रहे थे।

जैसे ही कार सोमना-खैर मार्ग पर वीरपुरा गांव के समीप पहुंची तभी अचानक से चालक को झपकी आ गई। जिससे बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के दौरान कार में सवार अधिकांश लोग नींद के आगोश में थे। हादसे के बाद कार सवारों में मदद के लिए चीख-पुकार मचने लगी। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंंबुलेंस की मदद से घायलों को खैर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। राजू, अंकित, कल्याण वरामजीत की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया है। जहां पर सभी का उपचार जारी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!