रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सहयोग संगठन ने परिषदीय विद्यालयों को दी एलईडी

इगलास। सहयोग एक पहल सामाजिक संस्था द्वारा तीन परिषदिय विद्यालयों को एलइडी समर्पित की गई। मुख्य अतिथि बीएसए राकेश सिंह, विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी प्रशांत कुमार व एसडीएम महिमा राजपूत रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सहयोग संगठन का कार्य अतुलनीय है, समाज के अन्य संगठनो को आगे आकर परिषदीय विद्यालय में सहयोग करना चाहिए। वर्तमान परिवेश में विद्यालयों को ज्ञानवर्धक चीजों की आवश्यकता है। वित्ताधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज स्तर पर होते रहने चाहिए। इन प्रयासों से शिक्षा का उत्थान होगा। एसडीएम ने कहा कि इन विद्यालयों को जो सहयोग की आवश्यकता हो वो उन्हें बताए। संस्था के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल व कार्यक्रम अध्यक्ष अजय गुप्ता ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। संचालन उपसचिव यतेंद्र सिंघल ने किया। इस अवसर पर सचिव पीयूष शर्मा, कुलदीप पाठक, सुमित गर्ग, प्रमोद शर्मा, डा. रामकुमार सिंह, राहुल शर्मा, शोबी खान, सतीश शर्मा, ललित उपाध्याय, शैफाली शर्मा, रितु सिंह, धर्मेंद्र, विक्रम शर्मा, बनवारी लाल, विपिन मित्तल, जितिन गर्ग, अमित अग्रवाल, सोमवीर सिंह, दिनेश गर्ग, बबलू शर्मा, मोहित बंसल, प्रवीन जिंदल, कौशल अग्रवाल आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!