रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम : लक्ष्मी धनगर

 

इगलास। क्षेत्र के गांव साथिनी के मूल निवासी संजय सविता की हाथरस में गोली मारकर हत्या के बाद सपा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, वरिष्ठ नेता विनोद सविता, जिला सचिव सूरजपाल राना, शाकिर अंसारी, निशा यादव हरिओम सविता, रामखिलाड़ी सविता आदि ने स्वजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

 

संजय की हाथरस स्थित दुकान पर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिलाध्यक्ष ने दिन दहाड़े हत्या पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। प्रदेश प्रतिदिन हत्या व लूट से त्राहि-त्राहि कर रहा है। सरकार कानून व्यवस्था बनाने में विफल है। उन्होंने कठोर कार्रवाई की मांग की।

वहीं, पूर्व सचिव पवन सविता द्वारा आयोजित गोष्ठी में भाग लेकर पार्टी की नीतियों और अखिलेश रकार के दौरान किए कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पिछड़ों, शोषितों, वंचितों के आरक्षण, संविधान को बचाने विकास के लिए अखिलेश यादव का सहयोग करें। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!