रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में बारिश से जनजीवन ठप, कच्चे मकान गिरे, फसलें चौपट

गभाना। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। सड़कों और गलियों में जलभराव से जनजीवन ठप हो गया है, वहीं कई मकान भी बारिश में जमींदोज हो गए। खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब जाने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बरसात ने नगर से लेकर गांवों तक हालात बिगाड़ दिए हैं। गुरुवार की सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम बरसात ने एक बार फिर आमजन को परेशानी में डाल दिया।नगर की कॉलोनियों, जीटी रोड और बिजलीघर परिसर सहित कई इलाकों में पानी भर गया। गलियां तालाब जैसी दिखने लगीं, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना तक दूभर हो गया। इस बीच गांव मढ़की में दुलारी देवी पत्नी लालाराम का मकान भरभराकर ढह गया। वहीं, कलुवा गांव में अतर सिंह का मकान भी गिर पड़ा। अच्छी बात यह रही कि हादसे के समय दोनों परिवार के लोग घर से बाहर थे, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लगातार बारिश से धान, बाजरा और ज्वार की फसलें पानी में समा गईं, जिससे किसानों की चिंता गहरा गई है।एसडीएम हरिश्वंद्र ने बताया कि हल्का लेखपालों को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ितों को नियमानुसार मदद मुहैया कराई जाएगी।

वीडियो देखें 👇

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!