रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में जय-जयकार और भावुकता के बीच गणेश महोत्सव संपन्न

गभाना। नौ दिनों तक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाए गए गणेश महोत्सव का समापन गुरुवार को भव्य शोभायात्राओं और विसर्जन के साथ हुआ। बप्पा को विदाई देते समय श्रद्धालु जहां भावुक हो उठे, वहीं गगनभेदी जयघोषों से गलियां भक्तिमयी माहौल में सराबोर हो गईं। हर तरफ “गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ” की गूंज सुनाई देती रही।

भव्य शोभायात्राओं से गूंजा कस्बा

कस्बे की सारस्वत विहार कालोनी में श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में हवन-यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते, अबीर-गुलाल उड़ाते हुए शामिल हुए। “एक, दो, तीन, चार… गणपति बप्पा की जय-जयकार” से गलियां गूंज उठीं। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई अनुपशहर के गंगाघाट पहुंची, जहां प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। आयोजन में सचिन चौधरी, रोहित वर्मा, सतपाल सुमन, नरेश कुमार कक्कू, बंटी सिंह, रोहित ठाकुर, मोनू सिंह, संजू कश्यप, जितेंद्र शर्मा, रिंकेश सिंह, दीपक वर्मा आदि कर सहयोग रहा।भूपाल नगलिया में भी हुआ आयोजन

इसी तरह गांव भूपाल नगलिया में श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन दौरऊ स्थित मध्य गंग नहर में किया। अंत में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर शिवराज सिंह दरोगा, ज्ञानेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, कल्लू सिंह, पुस्कर सिंह, अंकित सिंह, मोहित सिंह, छोटे सिंह, रिशांत फौजी, अनुज सिंह, लाला सिंह, नमन सिंह, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

वीडियो देखें 👇

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!