रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एक भी कुश्ती न हारने वाले पहलवान थे दारा

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था, तोछीगढ़ द्वारा सत्य कृष्णांजलि पब्लिक स्कूल नगला नैहचला में आज रुश्तम-ए-हिन्द अजेय पहलवान दारा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पहलवान दारा सिंह जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने विद्यार्थियों को बताया कि पहलवान दारा सिंह जी का नाम दीदार सिंह रन्धावा था।

वह अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान रहे थे। उन्होंने 1959 में पूर्व विश्व चैम्पियन जार्ज गारडियान्का को पराजित करके कामनवेल्थ की विश्व चैम्पियनशिप जीती थी। 1968 में वे अमरीका के विश्व चैम्पियन लाऊ थेज को पराजित कर फ्रीस्टाइल कुश्ती के विश्व चैम्पियन बन गये।

उन्होंने पचपन वर्ष की आयु तक पहलवानी की और पाँच सौ मुकाबलों में किसी एक में भी पराजय का मुँह नहीं देखा। 1983 में उन्होंने अपने जीवन का अन्तिम मुकाबला जीतने के पश्चात कुश्ती से सम्मानपूर्वक संन्यास ले लिया। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हे धारावाहिक रामायण में हनुमान के अभिनय से अपार लोकप्रियता मिली थी।

वे 2003 से 2009 तक राज्य सभा के सांसद भी रहे। दिल का दौरा पड़ने की वजह से 12 जुलाई 2012 को उन्होंने अपने मुंबई आवास पर अंतिम सांस ली।

इस अवसर पर प्रबंधक देवेन्द्र सिंह सिकरवार,गगन शर्मा, विवेक शर्मा, डौली भारद्वाज, काजल शर्मा, राधिका शर्मा, मौनिका शर्मा, वैष्णवी, महिमा, तन्वी, चारू शर्मा, लक्ष्मी, डिम्पल, रितिका, प्रवीन प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सार्थक कर्दम, अभिनव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!