पौधों के माध्यम से प्रकृति करती है अनंत उपकार
इगलास । नगर के शिवदान सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक मोनिका सिंह व प्रधानाचार्य केपी सिंह ने शिक्षकों के साथ पौध रोपण किया। प्रबंधक ने बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है।
पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने भी प्रकाश डालते हुआ बताया कि कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है।
इनकी लकड़ियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं। पेड़ों से हमें कागज़ की भी प्राप्ति होती है। पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनती है। पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं, अतः हमें पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। आज हम अपने लालच के लिए पेड़-पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचा रहे हैं। इससे पक्षियों के घर उजड़ रहे हैं। तथा वातावरण भी दूषित हो रहा है। वृक्ष काटने से ही बाढ़, भूमि-स्खलन आदि होते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंजू सिंह,अनिल बंसल, सत्यभान सिंह,लाखन सिंह,अदित्यपाल,लक्ष्मी नारायण आदि थे।
वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं- अर्जुन ठाकुर

इगलास के घंटरबाग स्थित अरविंद विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ के विद्यार्थियों द्वारा हेड बॉय गोविंद के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण के अंतर्गत छात्रों -छात्राओं द्वारा नीम जामुन पीपल बरगद शहतूत अशोक आदि के लगभग 30 पौधे रोपे गए
सभी विद्यार्थियों ने एक एक वृक्ष लगाकर उसे गोद लिया तथा बड़ा होने तक उसकी जिम्मेदारी का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ठाकुर अर्जुन सिंह तोमर ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है वृक्ष राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है हमें इन्हें कटने से बचाना होगा वृक्ष वर्षा कराने में सहायक होते हैं।
हाल के दिनों में ही हुई तमाम प्राकृतिक आपदाएं वृक्षों के अंधाधुंध कटान का ही कारण है। विद्यालय के प्रबंधक रामकिशन तोमर ने वृक्षारोपण करने पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। अनुशासन अधिकारी ब्रजकिशोर सिंह ने विद्यार्थियों को वृक्षों का महत्व बताया। सहायक अनुशासन अधिकारी नरेंद्र तोमर ने कहा कि वृक्षों की हर आदमी को अपने औलाद के समान देखभाल करनी चाहिए तभी यह प्राकृतिक आपदाएं रुक सकती है।
इस मौके पर नरेंद्र तोमर, योगेश शर्मा, बबलू खान, वंदना सक्सेना, गोविंद, अंजलि, रूपेश, गगन, प्राची, सलोनी, मोनिका, नंदिनी, गुंजन, सानिया, आलिया, आशिका, नितिशा, आरती, सोनिया, प्रशांत, हर्षित, चिराग, प्रिंस, इंद्रजीत, सानू, रितिक प्रमुख रूप से मौजूद थे।