ट्रेन की चपेट में आकर दौरऊ के युवक की मौत
गभाना। क्षेत्र के गांव दौरऊ में दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दौरऊ निवासी 21 वर्षीय सत्यपाल उर्फ छंगा पुत्र रामबाबू शुक्रवार को शौंच करने के लिए जंगल में जा रहा था। तभी रेलवे लाइन पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक एक बेटी का पिता थे।