रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खाटूश्याम व सालासर के लिए रवाना हुए भक्त

इगलास। कस्बे से पहली बार खाटूश्याम के लिए 52 दर्शनाथियों के साथ बस यात्रा की व्यवस्था संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं के जत्थे को चेयरमैन कमलेश शर्मा के पति समाज सेवी हरीश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुकुल अग्रवाल व रजत अग्रवाल ने बताया कि खाटू श्याम, जीर्णमाता व सालासर बालाजी के दर्शन कराकर बस 21 सितंबर को लौटेगी। श्यमा प्रेमियों के सहयोग से प्रतिमाह बस की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर अजय शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, कुंवरपाल सिंह, नितिन अग्रवाल, गौरव शर्मा, मान्या अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, हरिशंकर शर्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!