रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास क्राइम डायरी

महिला के साथ की छेड़छाड़
इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति पर 500 रुपये उधार थे। रुपये मांगने से क्षुब्ध होकर अमित कुमार, अनीता देवी, सत्यवीर, सुमित कुमार, अशोक उर्फ चोबा, महेश, संगीता देवी, सरिता देवी, सरोज देवी हमलावर होते हुए घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए मारपीट की। वहीं अशोक व सुमित ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अर्धनग्न कर दिया। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए कोर्ट की शरण ली थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी पंजीकृत की है।

पत्नी का किया उत्पीड़न, रिपोर्ट दर्ज
इगलास कोतवाली की गोरई चौकी के गांव जमों निवासी रेखा का कहना है कि उसकी शादी धर्मेंद्र पुत्र कुंदन सिंह निवासी रठोली रसूलपुर थाना चोला जिला बुलंदशहर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर कुंदन सिंह, सास राजवती व ननद भारती, ननदोइ सुभाष दहेज में कार की मांग को लेकर उत्पीड़ित करते रहते हैं। कोतवाल ने बताया कि घटना के संबंध में कोर्ट के आदेश से अभियोग पंजीकृत किया गया है।



लाइनमैन की लापरवाही से लगा करंट, युवक झुलसा
गौंडा क्षेत्र के गांव कूमपरपुर निवासी फाल सिंह पुत्र खजान सिंह का कहना है कि बेटे मनोज कुमार ने लाइनमैन कुलदीप सिंह को काल करके गांव के ट्रांसफार्मर से तार टूटने की सूचना दी थी। वहीं तार को सही करने के लिए शटडाउन मांगा था। लाइनमैन ने शटडाउन देने की बात काल पर कही थी। जब मनोज लाइन सही करने चढ़ा तो उसे बिजली का करंट लग गया। उसका अलीगढ़ के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।

दो वारंटी गिरफ्तार
इगलास इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कप्तान के आदेश पर अभियान चलाया गया है। इसी के तहत गांव मनोरा निवासी रणवीर सिंह पुत्र चरण सिंह व गांव कंठी नगरिया निवासी सुरेश पुत्र सपडी सिंह का कोर्ट के वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया था। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!