रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खेत में भूसा रखने पर दो पक्षो में हुआ विवाद

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव करौली निवासी भीमसेन पुत्र धीरी सिंह का कहना है कि उसने नीमगांव निवासी नरेंद्र का खेत पट्टे पर लिया है। खेत में गांव के पूरन ने भूसा डाल रखा है। भूसा हटाने की कहने पर पूरन ने वीरेंद्र, हरिश्चंद्र, गोपाल के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। तमंचा दिखाकर धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के पूरन पुत्र मक्खन सिंह का कहना है कि उक्त खेत पहले उसने पट्टे पर लिया था। दूसरे पक्ष के भीमसेन, हरिओम, रामरतन ने भूसा के विवाद को लेकर उससे मारपीट की। इंस्पेक्टर ने बताया का प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

पति ने पत्नी को दी धमकी

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई निवासी विनीता कुमारी पुत्री वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उसकी शादी 26 फरवरी 2023 को बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव क्योली मुनी निवासी रामगोपाल पुत्र राजवीर सिंह के साथ हुई थी।ससुरालीजन द्वारा उत्पीड़न करने पर हाथरस कोर्ट में उसने मुकदमा दायर किया था।ससुरालीजन को इसकी जानकारी हुई तो 24 अप्रैल को पति ने काल करके गाली गलौज करते हुए धमकी दी। वाट्सएप काल के माध्यम से मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!