रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सवारियाें का इंतजार कर रहे ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

खैर। गौमत चौराहे के पास चंडौस मार्ग पर सवारियों का इंतजार कर रहे ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

मिली जानकारी के अनुसार के क्षेत्र के गांव नगला अस्सू निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र रामगोपाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार शाम को वह गौमत चौराहे के पास सवारियों का इंतजार कर रहे थे। तभी किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल को गंभीर हालत में कस्बा स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी मंजू व दो बेटों को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!