रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एनएसएस शिविर में हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन

इगलास। कस्बा के चौधरी चरण सिंह शिवदान सिंह पीजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा गांव सहारा खुर्द में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में प्रशिक्षक जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान मनोज कुमार कनौजिया ने स्वच्छता विषय पर जागरूक किया। द्वितीय सत्र में किसान संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने की। कृषि विशेषज्ञ अशोक सिंह, अभिनेंद्र सिंह, रोहित कुमार व डा. राजेश सिकरवार ने भूमि को उपजाऊ बनाने और उर्वरा शक्ति में वृद्धि करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जिसमें बीज भंडारण, फसल परिवर्तन, बागवानी पर चर्चा हुई। तृतीय सत्र में प्राचीन शिव मंदिर पर बेलपत्र के पौधे लगाए गए। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. मुकेश शर्मा व डा. आरके सिंह ने किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!