किसानों को दी फसलों के रखरखाव की जानकारी
अभिषेक चौधरी, नगला जुझार। किसानों की बैठक गांव नगला फकीरा उर्फ ढूकपुरा में हुई। बैठक में कृषि विभाग के एरिया मैनेजर आगरा जितेंद्र कुमार, रीजनल मार्केटिंग मैनेजर रविंद्र प्रताप सिंह व शैलेंद्र प्रताप सिंह ने फसलो के बारे में बताया। धान पैकेज और अभ्यास फोकस उत्पाद स्प्रिंट, इंडोलाइजर जीआर, नामी, इंडोफिल मिक्स, अवतार, मर्जर, स्काई स्टार, टोकन, बाण के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान की फसल में जिंक की कमी के लक्षण दिखाई देने पर आधा किलो जिंक सल्फेट, ढाई किलो यूरिया को 100 लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करें। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध रसायनों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। बैठक में राजेंद्र सिंह, वीरो सिंह, कुमरपाल, जगदीश, विजेन्द्र, गिर्राज सिंह, सुखवीर सिंह, खड्ग सिंह आदि दर्जनों किसानो ने हिस्सा लिया।