मंगलायतन विश्वविद्यालय में जी 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट की हुई लाइव स्ट्रीमिंग
इगलास। जी 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट पहल भारत के युवाओं के बीच जी 20 प्रेसीडेंसी की समझ बनाने और विभिन्न जी 20 आयोजनों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। मंगलवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में दोपहर दो बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्राध्यापक व विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में एकत्रित होकर सभी लाइव-स्ट्रीमिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कॉलेजों के प्राचार्यों, संकाय सदस्यों और छात्रों के साथ बातचीत की। वहीं, भारत जी 20 टीम के प्रमुख सदस्यों ने जी 20 के नतीजों पर जानकारी दी। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनकर विद्यार्थी गदगद नजर आए। मंविवि के कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। शैक्षणिक संस्थानों को जी 20 कार्यक्रम में शामिल करने से छात्र-छात्राओं के अंदर उत्साह का संचार हुआ है। कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. अनुराग शाक्य, प्रो. सिद्धार्थ जैन, डा. पीसी शुक्ला, डा. संतोष गौतम, मनीषा उपाध्याय, शाहिद फरीदी, जेवा निगर, तरुण शर्मा आदि थे।