रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कूलर में उतरा करंट, दादी व डेढ़ वर्षीय पोती की हुई मौत

 

अतरौली। क्षेत्र के गांव पालीमुकीमपुर में गुरुवार को कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर दादी व डेढ़ वर्षीय पोती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में हा-हाकार मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव पालीमुकीमपुर निवासी चौधरी महराज सिंह किसान है। गुरुवार सुबह वह बेटा गौरव के साथ खेतों पर काम करने के लिए गए थे। जबकि उनकी गौरव की पत्नी मधु देवी बीए की परीक्षा देने के लिए गांव नहर स्थित महाविद्यालय गई थी।

घर पर केवल महराज सिंह की पत्नी सरोज देवी व डेढ़ वर्षीय पोती डिपंल रह गए। डिपंल खेलते-खेलते अचानक घर में रखे कूलर के पास पहुंच गई। देखते ही देखते डिपंल कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। बच्ची की चीख सुनकर दादी दौड़ती हुई मौके पर पहुंच गई और बच्ची को उठाने लगी। जिस पर वह भी करंट के चपेट में आ गई।

कुछ समय बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो दादी-पोती को अचेत अवस्था में पड़ा देख उनके होश उड़ गए। जब तक वह दोनों को उपचार के लिए कहीं ले जाते, उससे पूर्व ही दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सरोज देवी पांच बेटी व एक बेटा की मां थी। जबकि डिपंल गौरव की इकलौती संतान थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!