काॅलेज में छात्रों को आपदा मोचन की दी गई जानकारी
इगलास। कस्बा के श्री शिवदान सिंह इंटर काॅलेज में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा आपदा मोचन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए। मुख्य वक्ता एसआइ रमाकांत यादव ने भूकंप, बाढ़, अग्निकांड आदि के समय स्वयं को किस प्रकार सुरक्षित किया जाए की जानकारी दी। वहीं अचानक हार्ट में दिक्कत होने पर सीपीआर देने बारे में बताया। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन के जरिए जान माल की सुरक्षा की जा सकती है। इस अवसर पर ऋषेंद्र कुमार, मुकेश शर्मा, मंजू सिंह, सत्यभान सिंह, कुलदीप सक्सेना के साथ ही कपिल कुमार, पुष्पेंद्र, संजय, यशवंत, राकेश कुमार आदि थे।