रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाजपा के जिलाध्यक्ष बने कृष्णपाल, गभाना में बांटी मिठाई

अलीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 में हैं और सभी राजनैतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। भाजपा ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और पूरे प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिससे कि जिलाध्यक्ष अपने जिले की स्थितियों के अनुसार संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं।

अलीगढ़ को जिलाध्यक्ष के रूप में युवा चेहरा मिला है। पार्टी ने खैर विधानसभा के गांव गोरोला की नगरिया जट्‌टारी निवासी चौ. कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। लाला प्रधान वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं और लंबे समय में पार्टी के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं गभाना क्षेत्र में चौ. कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कस्बा में पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह के कार्यालय पर मिष्ठान का वितरण कर खुशी मनाई गई। इस मौके पर विपिन कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री दलवीर सिंह, आनंदवर्धन सिंह, हिमांशु माहेश्वरी, विनय कुमार सिंह, यशपाल सिंह संजू, अजीत सिंह, संचित ठाकुर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!