बॉलीबाल प्रतियोगिता में लोधा थाना की टीम बनी चैंपियन
अलीगढ़। पुलिस लाइन में हुई तीन दिवसीय बॉलीबाल प्रतियोगिता में लोधा थाना की टीम चैंपियन रही।
प्रतियोगिता में थाना बन्नादेवी, थाना मडराक, थाना लोधा, पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइन पैंथर की टीम ने भाग लिया। गुरुवार को फाइनल मुकाबला लोधा व पुलिस लाइन पैंथर की टीम के बीच हुआ। जिसमें लोधा थाना की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस लाइन पैंथर की टीम को पटखनी देते हुए ट्रॉफी कब्जा कर लिया।

एसपी क्राइम रजनी ने टीम के कप्तान अमित यादव को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं टीम के जीत कर आने पर खेरेश्वर मंदिर पर इंस्पेक्टर लोधा ब्रह्मप्रकाश ने खिलाड़ियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। टीम में कप्तान अमित यादव,एसआई संतोष यादव, एसआई विपिन नैन, एचएम जगदीश सिंह, बिट्टू राणा, सुरजीत यादव, सागर बाल्यान, राहुल आदि शामिल रहे।