रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला मोर्चा ने निकाली जन जागरुकता रैली

इगलास। भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा मंगलवार को कस्बा के शंकरानंदपुरी से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली महिला मोर्चा की संयोजक सोनी चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय स्वराज रही।

मुख्य अतिथि ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार की तमाम योजनाएं ऐसी हैं जो सिर्फ महिलाओं के लिए ही चलाई गई है। तहसील मुख्यालय पर रैली का समापन हुआ। रैली में मंडल अध्यक्ष प्रभात चौधरी, होशियार सिंह, अटल, तेजवीर सिंह का सहयोग रहा। इस अवसर पर उपमा सिंह, कृष्णा गौड़, कृष्णा चौधरी, अनीता सिंह, सुनीता सिंह, श्रीमती, पुष्पा सिंह, रजनी, कुशुमलता आदि थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!