रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिलाओं को कमरे में खींचकर की छेड़छाड़

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि विगत पांच नवंबर की दोपहर एक बजे वह घर के अंदर बैठा था। इस दौरान गांव के ही रामगोपाल, भरत सिंह, मुन्नालाल, राजकुमार, रवि कुमार, शिवम कुमार, सुमित कुमार हमलावर होते हुए घर में घुस आए।

आरोपितों ने उसके साथ खेत में लकड़ी रखने का विरोध करने के विवाद के चलते मारपीट की। परिवार की महिलाएं व अन्य स्वजन बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए आरोपित महिलाओं को कमरे में खींच कर ले गए और कपड़े फाड़ दिए। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!