रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना तहसील में सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

गभाना। तहसील मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें सांसद सतीश गौतम ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कार्यक्रम में उनके समक्ष बिजली, अवैध कब्जे, पैमाइश, चकरोड, राशन, पेंशन समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 44 शिकायतें आई। जिसमें से मौके पर दो शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया, जबकि शेष बचे शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सात दिन के अंदर निस्तारण करने के साथ सौंप दिया गया।

इस मौके पर सांसद सतीश गाैतम ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनता से जुड़ी समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए उनका समय से निराकरण कराएं, जिससे फरियादी को बिना वजह के भटकना न पड़े।

पुलिस से संबंधित शिकायतें सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने सुनी। कार्यक्रम में तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार अजेंद्रतौमर, प्रिया गर्ग, बीडीओ चंडौस राहुल वर्मा, चंडौस ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह, युवा नेता विजय कुमार सिंह पप्पू, इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह, इंस्पेक्टर पिसावा सत्यवीर सिंह, पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!