रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया अनुशासन और पराक्रम

इगलास।मंगलायतन विश्वविद्यालय में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स के लिए अनुशासन, नेतृत्व और सैन्य मूल्यों को आत्मसात करने वाला रहा। दिन की शुरुआत ड्रिल टेस्ट, गार्ड आफ आनर और मार्च पास्ट के से हुई। जिसमें कैडेट्स ने अनुशासन, तालमेल और परिश्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी उपस्थित अधिकारियों वप्रशिक्षकों को प्रभावित कर दिया।

डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल योगेंद्र सिंह चौहान ने गार्ड आफ आनर का निरीक्षण किया। सेवानिवृत्त कर्नल ज्ञानेंद्र पांडे ने कैडेट्स के लिए एसएसबी की विशेष कक्षा का आयोजन किया। अपने समृद्ध सैन्य अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे एक सामान्य युवा कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल के दम पर भारतीय सेना में अधिकारी बन सकता है। ड्रिल टेस्ट के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। मार्च पास्ट में उनके कदमों की गूंज और एकरूपता ने शिविर परिसर को सैन्य अनुशासन के रंग में रंग दिया। मेजर ब्राम्हणएंगोली द्वारा अग्निवीर के बारे में कैडेटों को जानकारी दी गई। इस मौके पर सूबेदार मेजर धर्मेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट सतीश कुमार, पंकज कुमार, राकेश कुमार, भगवान सिंह, प्रवीण कुमार, महेश कुमार, धारा सिंह, सुनील कुमार, हरेंद्र सिंह, रामकुमार, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!