रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यशाला का हुआ आयोजन

इगलास। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी विषयक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ी को स्वस्थ, संस्कारवान और जागरूक बनाना था। कार्यशाला का शुभारंभ डा. दुष्यंत कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अधीक्षक डा. स्कंदराज, डा. अभिषेक दीक्षित, डा. राहुल गुप्ता, डा. शाहिद के साथ आशा कार्यकर्ता और एएनएम मौजूद रहीं। सभी ने कार्यक्रम को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और गर्भवती महिलाओं को जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यशाला में सुमन वाला शर्मा ने गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, संवाद, वैज्ञानिक पहलू और दैनिक दिनचर्या पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं सोनिया ने योग, ध्यान और प्राणायाम के लाभों पर प्रकाश डाला और उन्हें गर्भवती महिलाओं की शारीरिक व मानसिक सेहत के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम के अंत में ज्योति कलश योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। जिसमें आने वाले समय में गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य, पोषण और मानसिक विकास से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!