पुलिस ने 420 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने हाईवे पर गांजा लेकर जा रहे एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह मय फोर्स के हाईवे पर टोल प्लाजा के पास कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर मुस्दैत थे। तभी एक संदिग्ध युवक हाथों में पाॅलीथिन लेकर आता दिखाई पड़ा। पुलिस को देखते ही युवक मुड़कर लौटने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम जितेंद्र निवासी सोमना बताया। तलाशी में उसके हाथ में लगी पॉलीथिन में 420 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
देसी शराब के 18 ट्रेटा पाउच के साथ किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमना रेलवे पुल के पास से एक युवक को देसी शराब के अवैध 18 ट्रेटा पाउच के साथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
गभाना: इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एसएसआई मय फोर्स के सोमना रेलवे पुल के पास के चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मीराज निवासी गोरनारसीदपुर बताया। तलाशी में उसके पास से अवैध देसी शराब के 18 ट्रेटापाउचबरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।