पुलिस ने अवैध हथियार की बनाने की फैक्टरी का किया खुलासा, चार लोग गिरफ्तार
- भारी मात्रा बने तथा अधबने तमंचा के अलावा सामान किया बरामद
अलीगढ़। थाना सासनीगेट पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचा के अलावा कारतूस व सामान बरामद किया है।
पला साहिबाबाद में किराए के मकान में चल रही थी फैक्टरी
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि थाना सासनीगेट पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग टीम ने संयुक्त रूप से सासनीगेट क्षेत्र के पला साहिबाबाद माया गार्डन के पास स्थित लोकेश कुमार के किराए के मकान में छापेमारी कार्रवाई की। इसी मकान में अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही थी। पुलिस टीम ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों लोकेश पुत्र रामेश्वर निवासी नूरपुर गोंडा, हाल निवासी पला साहिबाबाद, योगेश उर्फ पप्पू पुत्र ज्ञानेंद्र शर्मा, पवन पुत्र रामेश्वर शर्मा निवासीगण पला भदेशी थाना सासनीगेट, सुनील कुमार पुत्र रामजी लाल निवासी ग्राम रामपुर थाना इगलास बताया।
कई जनपदों में करते थे हथियार सप्लाई
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तमंचे तैयार करने के बाद अलीगढ़ और आसपास के जिलों में सप्लाई देते थे। इसमें बुलंदशहर, हाथरस, एटा, मथुरा समेत कई जिलों में लोग इनके संपर्क में हैं, जो तमंचे खरीदकर ले जाते थे। इसमें चारों आरोपियों के काम बंटे हुए थे। मुख्य आरोपी लोकेश पप्पू व पवन के साथ अवैध हथियार तैयार करता था। सुनील अवैध हथियारों की सप्लाई करने का काम करता था।
आरोपियों के कब्जे से यह माल हुआ बरामद
पुलिस ने फैक्टरी से 315 बोर के 20 तैयार तमंचे, 3 आध बने तमंचे, 2 खोखे 32 बोर, 20 नाल 315 बोर, 6 नाल .32 बोर, एक वेल्डिंग मशीन मय वायर क्लिप, 1 ड्रिल मशीन, बाक कसने वाली एक मशीन, एक बाट 10 किलो ग्राम, 2 लोहे की हथौड़ी, 23 रेती, 25 साइड लॉक तमंचे के, 1 ठोकने वाला बट्टा, 7 अदद आरी के पत्ते, 47 फनर की पत्ती, 9 वेल्डिंग रॉड, 16 बैरल की पिन में काम आने वाली तान, 14 ड्रिल मशीन, 1 बैरल की पिन, 3 लोहे की छोटी प्लेट, 28 बड़ी बैरल की स्प्रिंग, 10 लकड़ी की चाप, बंडल बारीक तार, 1 टप हैंडल, एक आरी, एक पेंचकस, ब्रश, सुम्मा, स्क्रू, 13 बट की पत्ती, 9 बैरल की गिट्टी, 3 अदद रॉड लॉक पिन बरामद की गई हैं।
रैकेट का लगाया जा रहा पता
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह लोग आसपास के जिले में जिनको हथियार सप्लाई करते थे। उनका पता लगाया जा रहा है। जिससे कि सारे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।
एसएसपी ने टीम को दी बधाई
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का खुलासा करने वाली टीम की जमकर सराहना करते हुए बधाई दी हैं।
टीम में ये रहे शामिल
एसआई निर्मल कुमार, एसआई हरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल देव, प्रमोद कुमार, कांस्टेबल केशव देव, सन्नी चौधरी, अमित सोलंकी और सोनू कुमार, क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग से हेड कांस्टेबल बृजेश रावत, नटवर सिंह, मनोज कुमार, कांस्टेबल बनी सिंह, आकाश और प्रिन्शुभ मोतला शामिल रहे।