घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव नयावास निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र गिर्राज सिंह का कहा है कि शनिवार की दोपहर को वह घर में बैठे थे। इस दौरान सोनू, विनीता, पूरन सिंह, लक्ष्मण सिंह टोना जादू लेकर घर में घुस आए और टोना जादू करने का आरोप लगाने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर कि मैंने कोई टोना नहीं किया गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। गांव के अन्य लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई है।
किशोरी का किया अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही युवक वीकेश पुत्र जगदीश विगत 31 जनवरी को अपहरण करके ले गया था। युवक के घर पर शिकायत की तो उसके स्वजन ने कोई सहयोग नहीं किया। जब दबाव बनाया तो एक फरवरी की शाम सात बजे आरोपित युवक किशोरी को गांव में छोड़कर भाग गया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। किशोरी के बयान कराकर कार्रवाई की जाएगी।