रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का लिया संकल्प

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था, तोछीगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर आज श्री मोहन लाल मधुर उ. मा. विद्यालय, रामपुर बक्टरा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया और पर्यावरण को सदैव प्रदूषण मुक्त रखने के हर संभव प्रयास का संकल्प भी लिया। विचार गोष्ठी में स्कूली बच्चों के साथ अध्यापक और अध्यापिकाओं ने भी खूब बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपने विचार रखे।

छात्रा मोनिका ने कहा कि राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रदूषण और उसके स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर इसके खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। छात्र अंकुश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस का पालन इस तथ्य को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि हर दिन प्रदूषण एक अभूतपूर्व दर से बढ़ रहा है। इस दिन को आम जनता के साथ अधिक से अधिक भागीदारी के साथ मनाया जाना चाहिए। साथ ही, सरकार को प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिशानिर्देश और सख्त कानून जारी करने चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह मधुर ने कहा कि प्रदूषण आज दुनिया के लिए एक चिंता का विषय है। यह केवल भारत के लिए ही नहीं है बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है जो कई तरह के प्रदूषणों से पीड़ित है। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण और अन्य, लाखों लोगों के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और मानव जीवन तथा स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के मद्देनजर – राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस एक स्वागत योग्य कदम है। संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों को याद करने के लिए है जिन्होंने 2-3 दिसंबर, 1984 को हुई भीषण भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवाई थी। भोपाल गैस त्रासदी अब तक की सबसे खराब मानव निर्मित आपदाओं में से एक थी जिसने लाखों लोगों को प्रभावित किया था। यह दिन प्रदूषण के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे को सामने लाता है जो न केवल मनुष्यों के स्वास्थ्य की चिंता करता है, बल्कि पर्यावरण की भी करता है। औद्योगिक विकास और मानव गतिविधियां अपरिहार्य हैं। इसलिए, नई नीतियां बनाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में कोई और भोपाल गैस त्रासदी न हो। इसके अलावा, लोगों को प्रदूषण से संबंधित आपात स्थितियों के मामले में स्व-सावधानी बरतने के बारे में जागरूक और शिक्षित किया जाता है। इस अवसर पर अंजली, क्षमा, प्रियांशी, किरन, प्रिंसी, पल्लवी, सोनू, सचिन, अंशु, प्रिंस, यशवीर, अनुपम, राजपाल सिंह, अनिल, राहुल, अजय आदि  मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!