रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मेले की तैयारियों का SDM व CO ने लिया जायजा

 

गभाना। कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम पर श्रावण मास के सोमवारों को लगने वाले की तैयारियों का शुक्रवार को एसडीएम व सीओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने बेरीकेटिंग, CCTV कैमरे, साफ-सफाई, पेयजल, मेला में लगने वाली दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को रेलवे लाइन किनारे व मंदिर परिसर में पूर्ण रूप से बेरीकेटिंग कराने, मेले के दौरान CCTV कैमरों को चालू रखने समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मंदिर समिति प्रबंधक रवि कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र कुमार, एसएसआई केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!