मानसिक दिव्यांग को भेजा अपना घर
इगलास। रोटी बैंक श्री मुरलीवाला युवा सेवा समिति द्वारा भूखों को भोजन कराने के साथ समाज सेवा के अन्य कार्य भी किए जाते हैं। शनिवार को रोड पर भटक रहे एक मानसिक दिव्यांग को अपना घर वृंदावन भेजा है।
संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि शनिवार को अलीगढ़-मथुरा रोड पर एक मानसिक दिव्यांग युवक घूम रहा था। बात करने का प्रयास किया तो वह ठीक से कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था।
टीम के सदस्य सतेंद्र सिंह, मनोज कश्यप, राजू सविता के सहयोग से युवक की शेविंग कराकर, नहला कर नए कपड़े पहनाए गए। युवक के संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचना देने के साथ ही अपना घर वृंदावन सेवा एवं उपचार हेतु भेज दिया गया है।
बैडमिंटन टूर्नामेंट 22 जुलाई से
इगलास। कस्बा के गौंडा रोड स्थित राधा इंटरनेशनल अकेडमी में दो दिवसीय इंटर टाउन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 22 जुलाई से किया जाएगा। संयोजक कोच अनुज शर्मा व विकास चौहान ने बताया कि टूर्नामेंट में 11 वर्ष से लेकर सीनियर खिलाड़ी महिला-पुरुष दोनों प्रतिभाग कर सकते हैं।
21 जुलाई तक पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों को ही टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।