रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नए कानून पर चालकों को दिया समर्थन

इगलास। गांव ढांड पर संयुक्त किसान संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर क्षेत्र के किसानों ने पहुंचकर हुंकार भरी। धरना संयोजक रामबाबू कटैलिया ने कहा हमारी लड़ाई अन्याय के खिलाफ व न्याय की लड़ाई है। इसे हम जीतकर रहेंगे चाहे हमें कितने भी दिन धरने पर बैठना पड़े। चालकों के खिलाफ बने कानून में हम देश के चालकों के साथ हैं। किसान नेता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने मुख्यमंत्री से अलीगढ़-गौंडा रोड निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि डीएम की स्वीकृति के बाद भी सड़क बदहाल है। सत्ता के जनप्रतिनिधि मस्त है और जनता त्रस्त हैं। धरना स्थल पर बच्चू सिंह, रोहतान सिंह, देवेंद्र सिंह, हरीराज सिंह, राकेश, पूरनमल गौतम, टीकम सिंह, प्रहलाद सिंह, उदयवीर सिंह, अशोक फौजदार आदि थे।

error: Content is protected !!