रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रालोद के एनडीए गठबंधन में शामिल होने पर बांटी मिठाई

इगलास। रालोद जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने सहारा कला स्थित अपने प्रतिष्ठान बीबी दास कोल्ड स्टोरेज पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी के कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए गठबंधन में शामिल होने पर मिष्ठान वितरित किया। प्रदेश सरकार द्वारा अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री, राजकुमार सांगवान को बागपत व चंदन चौहान को बिजनौर लोकसभा का प्रत्याशी, योगेश नौहवार को प्रत्याशी विधान परिषद बनाए जाने खुशी व्यक्त की। भाजपा जिला महामंत्री व रालोद के प्रदेश सचिव वीरपाल सिंह दिवाकर के साथ सरकार में आस्था व्यक्त की और मोदीजी का लक्ष्य अबकी बार 400 पार के लिए पुरजोर तरीके से प्रत्याशी जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान इरशाद खान, एजाज खान, मैरवा अली, कलीम खान, सलमान, नासिर, तस्लीम, अफसर, राहुल तिवारी, मुकेश यादव ने रालोद में आस्था व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने में रालोद कार्यकर्ता कड़ी मेहनत व संघर्ष के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर पिंटू वर्मा, विजय शर्मा, सोनू शर्मा, ओमवीर सिंह, दीपक रावत, राजकुमार सूर्यवंशी, शैलेंद्र प्रजापति, सूरज सूर्यवंशी, शंकर लाल, हरि सिंह, नीरज खटीक, सुरेश सूर्यवंशी, रमेश सूर्यवंशी, संदीप, बृजेश सूर्यवंशी, राहुल तिवारी, नितेश गुप्ता, लखन सिंह, रियासत खान, अब्दुल आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!