रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सांड़ ने घर तक किया किसान का पीछा

इगलास। क्षेत्र के गांव नबलपुर निवासी एक किसान को निराश्रित गौ वंश ने अपना शिकार बनाने के बाद पटक दिया। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने किसान को बचाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम के साथ ही बीडीओ व डिप्टी सीवीओ से मिलकर निराश्रित गौ वंश से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

मंगलवार की शाम छोटे पुत्र प्रताप सिंह खेत पर देखभाल करने गए थे। इसी दौरान दो गौ वंश आपसे में लड़ रहेे थे। छोटे ने इनको खेत से भगाना चाहा तो गोवंश उनके पीछे पड़ गए और सींगों से प्रहार करके पटक दिया। सांड़ों के हमले से किसान घायल हो गया। घटना को दूर से देख रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच जैसे-तैसे बचाया। किसान का उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया है। चिकित्सक ने सर में चोट लगने से सीटी स्कैन का परामर्श दिया है। पीड़ित के भाई गुड्डू व गांव के लोगों ने एसडीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

कजरौठ में चले लाठी-डंडे, छह गिरफ्तार

इगलास। क्षेत्र के गांव कजरौठ में बुधवार की सुबह दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं। एक पक्ष के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की है। वहीं, छह लोगों को पाबंद कराया है।

कजरौठ निवासी शकीना पत्नी शरीफ खां का कहना है कि सुबह उसका बेटा शाहरुख शौच करने गया था। लौटते समय गांव के वाहिद, शाहरुख पुत्रगण अलबुद्दीन, बाबुद्दीन पुत्र याकूब अली, इब्राहिम, आमिर, समसुद्दीन पुत्र बाबुद्दीन, आरिफ, आबिद, बीच के बड़ेला पुत्र मुन्ना, छोटेला व बडेला पुत्रगण जैनुद्दीन, मोबिन पुत्र इब्राहिम ने घेर लिया।

वह जैसे-तैसे जान बचाते हुए घर पहुंचा तो आरोपितों ने घर में घुस कर बेटे व बचाने आए मोहम्मद युसुफ, सद्दाम, नईम, इमामुद्दीन, शाहरुख व असुद्दीन पुत्रगण शरीफ के साथ भी मारपीट करके घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। सीओ विशाल चौधरी ने बताया कि दो पक्षों के मध्य मारपीट की सूचना पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए शरीफ, साकिर, साकिर, सगीर, समसुद्दीन व आमिर, शरीफ को गिरफ्तार करके एसडीएम कोर्ट से शांति भंग न करने के लिए पाबंद कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!