रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्या गौरव सम्मान पाकर खिल उठे मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे

-मंगलायतन विश्वविद्यालय ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

अलीगढ़। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा पढ़ाई में आगे बढ़े, कुछ बने, समाज में नाम रोशन करे। कुछ ऐसे ही सपनों को सच होते देखा गया मंगलायतन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विद्या गौरव सम्मान समारोह में। इगलास के श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता की नई मिसाल कायम की है।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में जनपद टॉपर शिखा को टेबलेट, गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह शिखा के लिए सिर्फ सम्मान नहीं था, बल्कि तपस्या का प्रतिफल था। जनपद में चैथा स्थान प्राप्त करने वाले सौरभ व वैभव भी मोबाइल, गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र पाकर खुशी से झूम उठे। सिर्फ टॉपर्स ही नहीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिए गए। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आंखों में आत्मविश्वास की चमक दिखी। साथ ही अभिभावक भी सम्मानित किए गए।

डायरेक्टर एडमिशन प्रो. सौरभ कुमार ने विश्वविद्यालय में दी जाने वाली छात्रवृत्ति की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं को पांच करोड़ की विशेष छात्रवृत्ति दी जाती है। इसका लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राएं जल्द पंजीकरण करा सकती हैं। उन्होंने कहा कुछ नया करना है, तो सबसे पहले अपने डर को हराना होगा। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देते हुए डीजीएममयंक प्रताप सिंह ने कहा कि अपनी रुचि को पहचान करके लक्ष्य चुनोगे तो करियर सफलता अवश्य मिलेगी।काॅलेज संरक्षक हरीश शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय को क्षेत्र का श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान बताया। प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप पाठक ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख दी। जीएम अनुराग पांडेय ने अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन योगेश कौशिक ने किया। कॉलेज प्रबंधक गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विपिन वशिष्ठ, पुष्पेंद्र सिंह, ज्योति, गुड्डू शर्मा आदि थे। विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों व प्रवेश के संबंध में मंगलायतन के अधिकारियों से संवाद किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!