रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पडोसी की बेटी को अज्ञात के साथ भगा दिया

इगलास। हाथरस रोड स्थित एक गांव निवासी महिला का कहना है कि 28 मई की शाम पड़ोस में दावत खाने गई थी। घर पर 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। मौका पाकर गांव के ही तालिब ने उसकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ षड्यंत्र के तहत भगा दिया। इसकी काल रिकार्डिंग उसके पास है। बेटी घर से 20 हजार रुपये, पाजेब, दस्ताने, पैंडल, अंगूठी भी ले गई है। इसकी शिकायत लेकर वह आरोपित युवक के यहां गई तो उसके साथ लुक्क, इमरान, रहीम, अरबाज ने गाली गलौज करते हुए महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है।

error: Content is protected !!