रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला को गाड़ी में खींचकर की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने किया हंगामा

इगलास। कोतवाली क्षेत्र में हाथरस रोड पर तोछीगढ़ के समीप कार सवार दो युवकों ने राह चलती महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला का आरोप है कि युवकों ने उसे गाड़ी में खींच लिया था। राहगीरों ने उसे बचाया। देर रात गांव के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया।

कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित एक गांव की महिला सोमवार को कस्बा में दवा लेने की आई थी। लौटने के दौरान करीब तीन बजे तोछीगढ़रजबहा से पैदल गांव के लिए जा रही थी। इस दौरान एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे, उन्होंने शराब पी रखी थी। युवकों ने महिला को गाड़ी में जबरन बिठा लिया और छेड़छाड़ करने लगे।

शोर मचाने पर राहगीरों ने महिला को बचाया। इस मामले में रात्रि करीब 10 बजे महिला के पक्ष में ट्रैक्टर ट्राली भरकर ग्रामीण थाने पहुंच गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने लोगों को समझा कर शांत किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर गांव पिलखुनिया निवासी गौरव शर्मा व गांव असरोई निवासी सूरज कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!