रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी चारा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

गभाना। नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया। पैराई ओवरब्रिज के पास पशुओं के चारे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। इस हादसे में चालक बाल-बाल बचा और उसे मामूली चोटें आईं, जिसे पुलिस ने स्थानीय निजी चिकित्सक के पास भिजवाकर उपचार कराया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवां क्षेत्र के गांव सौंगरा निवासी विश्वप्रकाश शर्मा बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में पशुओं का हरा चारा लादकर अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पैराई ओवर ब्रिज के पास पहुंचे तभी एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई।हाईवे पर लगा वाहनों का जाम, पुलिस ने खुलवाया

हादसे के बाद चारे से लदी ट्रॉली और दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर बीच सड़क पर ही फंस गया, जिससे दिल्ली से अलीगढ़ की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन को मौके पर बुलाया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और ट्रॉली को हाईवे से हटाकर सड़क किनारे कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद हाईवे पर यातायात को पूरी तरह सुचारू करा दिया गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!