रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए माडल

इगलास। कस्बा के राधा इंटरनेशनल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंगलायतन विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च प्रो. रविकांत व विशिष्ट अतिथि प्रो. सिद्धार्थ जैन व संस्था के डायरेक्टर इंजी. दीपक मुकुटमणि रहे। अतिथियों ने प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के नवाचार की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है, विद्यार्थियों का प्रयास सराहनीय है। प्रदर्शनी में आकांक्षा, आराध्या, रागिनी के माडल वोल्केनो को प्रथम स्थान मिला, शिवांगी, सुहानी, प्रतिज्ञा, प्रियांशी के महिला सशक्तिकरण को द्वितीय स्थान व आयुष की एडिंग मशीन तृतीय स्थान मिला। डायरेक्टर ने कहा कि नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। विशिष्ठ अतिथि व प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी, जितिन भारद्वाज, हितेश शर्मा, कुलदीप रावत, शिखा अस्थाना, प्रियंका वर्मा, यतिन शर्मा, चंद्रशेखर आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!