रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आवारा गोवंश से टकराई दो बाइक, दो भाईयों की मौत, होमगार्ड घायल

- लोधा क्षेत्र के सदलपुर गांव के पास हुआ हादसा, एक गोवंश की मौत

लोधा। थाना क्षेत्र के गांव सदलपुर के पास रविवार को सड़क पर घूमने वाले आवारा गोवंश से दो बाइक टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार  दो भाइयों एवं एक गोवंश की मौत हो गई। वही दूसरी बाइक सवार एक होमगार्ड भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे का शिकार बने दोनों भाई घर से बाइक लेकर गोंडा जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नगला माली निवासी 19 वर्षीय सौरव कुमार पुत्र रूपकिशोर हलवाई की दुकान पर काम करता था और परिवार में पांच बहन- भाईयों में सबसे छोटा था । परिजनों के अनुसार रविवार को सौरव अपने फुफेरे भाई 24 वर्षीय डीलेश पुत्र विनोद निवासी जानकी नगर के साथ बाइक से गोंडा स्थित दुकानदार से रुपये लेने जा रहा था।



जैसे ही वह थाना क्षेत्र में गांव सदलपुर के पास पहुंचे। तभी सड़क पर अचानक आए निराश्रित गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच ड्यूटी देकर गांव आ रहे गोंडा के गांव करहला निवासी होमगार्ड बिजेंद्र सिंह की बाइक भी गोवंश से टकरा गई। जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गोवंश की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों गंभीर घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां सौरव एवं डीलेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे में घायल होमगार्ड का उपचार जारी है।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!