रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ब्यूटी पार्लर आई दो युवतियों का किया अपहरण, पुलिस ने की बरामद

इगलास। बुधवार को दोपहर के समय यहां कस्बा में ब्यूटी पार्लर के यहां आई दो युवतियों को बहला-फुसला करके दो युवक अपहरण करके ले गए। घटना के संंबंध में अपहृता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवतियों को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है।

थाना गोंड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहिनें भाई के साथ ब्यूटी पार्लर के यहां पर भाई के साथ आई थी,  अपरण करके ले जाई गई बहिनों में से बड़ी बहिन की 04 दिसंबर को शादी होनी है। शादी की तैयारियों के लिए ही दोनों युवतियां यहां कस्बा में ब्यूटी पार्लर के यहां पर दोपहर के समय आई थी। दोनों बहिनों को ब्यूटी पार्लर पर छोड़ने के बाद भाई बाजार से शादी के लिए खरीददारी के लिए चला आया था, इसी दौरान रवि पुत्र सुखवीर सिंह अपने एक अज्ञात साथी के साथ दोनों बहिनों को बहला-फुसला कर अपरण करके ले गया है। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही युवतियों की बरामदगी को देर रात्रि में बरामद कर लिया है। कोतवाल सुरेन्द्र कुमार पांडे ने बताया कि दोनों युवतियों का डाक्टरी परीक्षण करा लिया गया है, बृहस्पतिवार को कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गंज में महिला के साथ की मारपीट

इगलास। कोतवाली की हस्तपुर चौकी क्षेत्र के गांव गंज नवलपुर निवासी सीमा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि गुरुवार की सुबह वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही सुभाष पुत्र बाबूलाल, रोशनलाल पुत्र पप्पू, मनीष पुत्र मुकेश अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज करने गले। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए महिला को चुटैल कर दिया। जब अन्य लोग आ गए तो आराेपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!