रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नेत्र जांच शिविर में ग्रामीणों ने कराई आंखों की जांच

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस यूनिट-3) के तत्वावधान में गांव लालपुर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी आंखों की जांच करवाई।

शिविर में डा. श्रॉफ आई हॉस्पिटल, वृंदावन की विशेषज्ञ टीम ने नेत्र परीक्षण किया। ग्रामीणों को नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श भी प्रदान किया। टीम में पंकज कुमार व अभिषेक चौधरी ने सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आंखों की देखभाल और समय पर जांच की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना था। शिविर का संचालन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डा. उन्नति जादौन के नेतृत्व में किया गया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की सामाजिक पहले ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और उनके बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं। समन्वयक डा. पूनम रानी ने बताया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जन सेवा के लिए आयोजित किए जाते रहेंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!