रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लव कुमार को पीएचडी की उपाधि, शुभचिंतकों ने दी बधाई

अलीगढ़। कस्बा निवासी लव कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने “डिज़ाइनिंग ऑफ आरएफआईडी बेस्ड आईओटी मॉडल फॉर ऑटोमेटेड पार्किंग सिस्टम विद मोबाइल कम्युनिकेशन” विषय पर शोध कार्य किया। उनका वाइवा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें एएमयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. कासिम रफीक बाह्य परीक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

लव कुमार ने यह शोध कार्य डा. मनोज वार्ष्णेय के निर्देशन में पूर्ण किया। उन्होंने शोध कार्य के दौरान मिले सहयोग के लिए अपने मार्गदर्शकों, परिवारजनों तथा सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उनके मार्गदर्शकों और परिवार के समर्थन का परिणाम है। विशेष रूप से उन्होंने अपने पिता दुर्गा प्रसाद मित्तल, माता सरोज मित्तल और पत्नी पिंकी के सहयोग का उल्लेख किया।

वर्तमान में लव कुमार मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार सहित शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, वित्ताधिकारी मनोज गुप्ता, सुमित गोयल, मनाली अग्रवाल, ठा. मनेंद्र सिंह, डा. सोनी सिंह, योगेश कौशिक, डा. राजेश उपाध्याय, गोपाल राजपूत, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. महेश शर्मा, प्रो. आरके शर्मा, डा. उन्नति जादौन, उमेश शर्मा, अमित उपाध्याय, प्रो. रविकांत, प्रो. अशोक परोहित, डा. जावेद वसीम, श्री मुरलीवाला युवा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी, शिक्षक सुनील शर्मा, चमेली देवी ग्रुप के चेयरमैन डा. रामकुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!