रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पति से विवाद होने पर महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

अलीगढ़। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव जिरौली में महिला ने पति से विवाद होने पर विषाक्त पदार्थ अपनी जान जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिरौली गांव के रहने वाले रोहताश की शादी बन्नादेवी क्षेत्र के चूहरपुर की रहने वाली सुमन के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद रोहताश काम करने के लिए घर से चला गया। इसी बीच सुमन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को शक हुआ। परिजन उसे उपचार को दीनदयाल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान 35 वर्षीय सुमन ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतका पांच बच्चों की मां थी। ।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!