रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में रक्तदान से दी वीर शिरोमणि को भावांजलि, भाकियू (भानु) के शिविर में 130 रक्तवीरों ने दिखाया उत्साह

गभाना। शौर्य और स्वाभिमान के शिखर पुरुष वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर गभाना क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तत्वावधान में जीटी रोड स्थित फूड वैल होटल एंड रेस्टोरेंट में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। जहाँ युवाओं ने अपनी रगों का रक्त दान कर देश के महानायक को अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित की।स्वाभिमान से समझौता नहीं

शिविर का विधिवत शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं कि किसी भी परिस्थिति में आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए।

रक्तवीरों का सम्मान और सेवा का संकल्प

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए युवाओं को इस पुण्य कार्य के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिविर में 130 दानवीरों ने रक्तदान किया।

जरूरतमंदों को नि:शुल्क रक्त का संकल्प

कार्यक्रम संयोजक एवं युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने शिविर में आए सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक संकल्प है, जिसे संगठन हर वर्ष 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाता है। संगठन का उद्देश्य केवल रक्त एकत्र करना नहीं, बल्कि उस रक्त को समय पर उन लोगों तक पहुंचाना है जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। शिविर से एकत्र किया गया हर यूनिट रक्त पूरी तरह से निशुल्क रूप से गरीब, जरूरतमंद और आपातकालीन मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है।इन गणमान्यों की रही उपस्थिति

आयोजन में ओमपाल सिंह, भगतसिंह चौहान, वीरपाल सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह, योगेन्द्र सिंह पार्षद, शिवम यादव, युवा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. शिवम जादौन, शिवा ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, प्रवेश ठाकुर, जतिन ठाकुर, पुरूषोत्तम सिंह, विकास ठाकुर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा लता अग्रवाल, स्नेहलता चौहान, सोनम चौधरी, पूजा यादव, देवेन्द्री चौधरी, मंजू लता, मंजू रानी, लता देवी, गौरी, जिला अध्यक्ष संजय चौहान, देववृत चौहान, सतपाल सुमन, अक्षय प्रताप सिंह, पवन दक्ष, अजय चौधरी, वीरेश प्रधान, सोहन सिंह, कमल प्रताप सिंह, नरेश ठाकुर, मुकेश रावल, नेम सिंह सोलंकी, प्रियवृत चौहान, प्रमोद गौड़ आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!